फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मुठभेड़ के बाद 25 हजार का इनामी गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। कविनगर थाना क्षेत्र में बदमाश और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। इसमें एक बदमाश और पुलिसकर्मी घायल हो गया। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पकड़ा गया बदमाश 25 हजार का इनामी है। नोएडा और गाजियाबाद में आरोपी पर एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

एसपी सिटी श्लोक कुमार ने बताया कि कविनगर क्षेत्र में मननधाम के पास पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर सवार दो युवक आए और पुलिस को देखकर भागने लगे। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया आरोपी नहीं रुके। पुलिस ने घेराबंदी की तो बदमाश ने कई राउंड फायरिंग कर दी, जिसमें एक गोली सिपाही ब्रह्मजीत के लगी। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में फायरिंग की तो गोली बदमाश के पैर में लगी। उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम विजयनगर निवासी शाहरूख बताया। उसका दूसरी साथी हिस्ट्रीशीटर मौका पाकर फरार हो गया। घायलों को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसपी सिटी ने बताया कि बदमाश ने लालकुआं स्थित फौजी के यहां से चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहां से फौजी की लाइसेंसी पिस्टल को चोरी करके ले गया था। उसी पिस्टल का आरोपी ने प्रयोग किया। आरोपी विभिन्न घटनाओं में लंबे समय से वांछित चल रहा था। एसएसपी गाजियाबाद उपेंद्र कुमार अग्रवाल ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। बताया कि आरोपी पर गाजियाबाद और नोएडा के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक लूट चोरी के मुदकमें दर्ज हैं। इस गैंग में पांच लोग काम करते हैं। बताया कि पिछले दिनों आरोपी ने एक सटोरिये का बैग लूट लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें