फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पार्किंग-बैंकों के बाहर से बाइक चुराने वाले पांच गिरफ्तार-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पार्किंग-बैंकों के बाहर से बाइक चुराने वाले पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

गाजियाबाद। आप अगर बैंकों में काम के लिए दुपहिया वाहन से जाते हैं, तो सतर्क रहिए। सिहानी गेट थाना पुलिस ने ऐसे अंतर्राज्यीय वाहन चोर गिरोह के पांच चोरों को गिरफ्तार किया है, जो बैंकों के बाहर और पार्किंग से भी वाहन चोरी कर लेते थे। इनके पास से पुलिस ने चोरी की छह बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन

एसएचओ सिहानी गेट संजय कुमार पांडेय ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर बिजेंद्र उर्फ विक्की, रोबिन, आयुष, मोहित प्रकाश नगर खोड़ा कालोनी के रहने वाले हैं। एक अन्य वाहन चोर एनोस नेहरू नगर-सेकेंड बारादरी कालोनी का रहने वाला है। इन्हें आश्रम कट छबीलदास मार्ग से चेकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया। इस गैंग ने दिल्ली, इंदिरापुरम, सिहानी गेट, लोनी, नोएडा के कई थाना क्षेत्रों में वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। बरामद किए गए पांचों दुपहिया वाहनों को कनेक्ट कर लिया गया है। एक बाइक इंदिरापुरम से, एक नोएडा से, एक अशोक नगर दिल्ली से और दो अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गईं। ये लोग रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे, महंगी बाइक इनके निशाने पर होती थी, जिसे आठ से दस हजार रुपये में बेच देते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें