फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को पढ़ाया अच्छे आचरण का पाठ

विज्ञापन
विज्ञापन
डीजीपी ने पुलिस अधिकारियों को पढ़ाया अच्छे आचरण का पाठ
विज्ञापन

गाजियाबाद। सूबे के पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने शनिवार को गाजियाबाद पुलिस के सब-इंस्पेक्टर्स, एसएचओ और बड़े अधिकारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने कहा कि चंद पुलिसकर्मियों के गलत व्यवहार से पूरे विभाग की छवि धूमिल होती है। जब तक पुलिसकर्मियों का आचरण, व्यवहार अच्छा नहीं होगा, उनकी पहचान अच्छे अधिकारी के रूप में नहीं बन सकती।
राजनगर स्थित आईएमटी कालेज में आयोजित सीधा संवाद कार्यक्रम में करीब 500 से ज्यादा सब-इंस्पेक्टर्स, इंस्पेक्टर्स, सीओ, एएसपी, एसएसपी, आईजी और जोन के एडीजी स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। डीजीपी ने कहा कि करीब एक-डेढ़ साल में प्रदेश की पुलिसिंग में सुधार हुआ है। अपराध पर नियंत्रण, भूमाफिया पर कार्रवाई और कम्यूनिटी पुलिसिंग की गई है। डायल-एफआईआर बेहतर पहल साबित हो रही है। जल्द ही उसे दूसरे जिलों में लागू किया जाएगा। कार्यक्रम में सब-इंस्पेक्टर्स, एसएचओ को कई वीडियो और फोटो क्लिप भी दिखाई गई। डीजीपी ओपी सिंह ने बताया कि भ्रष्टाचार, ड्यूटी पर शराब पीकर हंगामा करना, अवैध वसूली के कई दृष्टांत पुलिसकर्मियों को दिखाए गए। उनका पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद करने का मकसद है कि अपने स्टाफ को बेहतर आचरण और व्यवहार के लिए प्रेरित कर सके। कार्यक्रम में एडीजी प्रशांत कुमार, असीम अरुण, आईजी राजकुमार, एसएसपी वैभव कृष्ण, एसपी सिटी श्लोक कुमार, एसपी क्राइम प्रकाश कुमार आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


नोएडा समेत अन्य जिलों में भी होगा संवाद
डीजीपी ने बताया कि पिछले दिनों उन्होंने बनारस में करीब 350 कांस्टेबलों से सीधा संवाद कर आचरण सुधार के लिए प्रेरित किया था। उन्होंने कहा कि गाजियाबाद और नोएडा यूपी का चेहरा है, ऐसे में उन्हें लगा कि इन दोनों जिलों में पुलिसकर्मियों से सीधा संवाद किया जाए। गाजियाबाद के बाद जल्द ही नोएडा में भी ऐसा कार्यक्रम होगा। इसके बाद प्रदेश के अन्य जिलों में पुलिसकर्मियों से रूबरू होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरह से लोग स्वच्छता को लेकर मिशन मोड में हैं, उसी तरह से पुलिस छवि सुधार को लेकर है।
विज्ञापन


इलाहाबाद कुंभ में अच्छे आचरण वाले 22 हजार पुसिलकर्मी होंगे तैनात
डीजीपी ने कहा कि इलाहाबाद कुंभ में जल्द ही 22 हजार पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी। अच्छे आचरण और व्यवहार वाले पुलिसकर्मियों को ही कुंभ में तैनात किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस धार्मिक आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए बेहतर प्लानिंग की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें