फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पंजाब: बहू बोली- पति के काम पर जाते ही ससुर करता है दुराचार, गर्भपात भी कराया

Sun, 30 Sep 2018 07:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना(पंजाब)
फाइल फोटो

ससुर अपनी बहू से ही दुराचार करता था। पीड़िता ने ससुर पर गर्भपात करने का आरोप भी लगाया है। पति को ससुर की करतूत के बारे में बताने पर उल्टा उसकी ही पिटाई की जाती थी। मामला पंजाब के लुधियाना के थाना हैबोवाल का है। पुलिस ने बहू की शिकायत पर आरोपी ससुर राजेंद्र तिवारी के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



पीड़िता की शिकायत के मुताबिक उसकी शादी आरोपी के बेटे से जून 2015 को हुई थी। उसका दो साल का बेटा भी है। उसके ससुराल वालों का कपड़े का कारोबार है और घर के पास ही कपड़े की दुकान है। उसका पति कपड़े की मार्केटिंग के लिए बाजार जाता रहता है। अप्रैल 2018 को वह डेढ़ महीने की गर्भवती थी। पति काम के सिलसिले में बाहर गया था। वह घर अकेली थी।

इसी दौरान आरोपी ससुर घर आया और बच्चे को जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुराचार किया। जब उसने अपने ससुर की करतूत के बारे में पति और सास को बताया तो उल्टा उसे ही मार पड़ी। दोनों ने कहा कि वह अपने ससुर पर गलत आरोप लगा रही है। कुछ दिन बाद वह बीमार हो गई तो ससुर ने उसे दवा दी। इससे उसकी तबीयत बिगड़ गई। इस पर ससुर उसे अस्पताल ले गया और उसका गर्भपात करा दिया।


इसके बाद जून 2018 में जब वह घर में अकेली थी तो ससुर ने फिर दुराचार किया। उसके कुछ दिन बाद ससुर उसे अपने साथ दुकान पर ले गया और ऊपर बने कमरे से कपड़े उठाने के लिए भेज दिया। ससुर भी कमरे में आ गया। वह ससुर को धक्का देकर भाग गई और इसकी जानकारी परिजनों को देकर पुलिस को सूचित किया।

मामले में जांच अधिकारी एएसआई भजन सिंह ने बताया आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उसकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
Next
AU ऐप में पढ़ें