फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे के रिसेप्शन में आए पिता का नोटों से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे के रिसेप्शन में आए पिता का नोटों से भरा बैग चोरी
विज्ञापन


साहिबाबाद। इंदिरापुरम में बृहस्पतिवार रात को बेटे के रिसेप्शन में कालेज संचालक पिता का 50 हजार रुपयों से भरा बैग चोरी हो गया। पीड़ित का आरोप है कि उसके बैग में सवा लाख रुपये थे, लेकिन पुलिस ने 50 हजार रुपये चोरी होने की तहरीर लिखवाई है।
विज्ञापन

पीड़ित देवेंद्र चौहान निवासी जे ब्लॉक विजयनगर हैं। वह नोएडा में एक इंटर कालेज चलाते हैं। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को इंदिरापुरम के सीआईएसएफ रोड स्थित एक बैंक्वेट हॉल में उनके बेटे कपिल चौहान का रिसेप्शन था। वह गेट पर लोगों को स्वागत कर रहे थे। इसी दौरान उनके पास एक बैग था, जिसमें एक लाख रुपये की नकदी और चांदी की ज्वेलरी रखी थी। कुछ देर बाद उन्होंने ध्यान दिया तो उनका बैग गायब था। इसके बाद उन्होंने वहां लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी तो एक किशोर बैग को अपने कोट में छिपाकर जाता दिखा। उनका आरोप है कि पुलिस ने उनसे केवल 50 हजार रुपये की तहरीर लिखवाई। मामले में थाना प्रभारी इंदिरापुरम पवन कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गलत तहरीर लिखवाने वाले पुलिसकर्मियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें