फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक लूटने पहुंचे बदमाश, अचानक कुछ ऐसा हुआ और भागना पड़ गया

Sat, 24 Feb 2018 03:49 PM IST
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
विज्ञापन
डेमो - फोटो : demo pic
विज्ञापन

जाने माने बैंक की शाखा लुटने के लिए बदमाश पहुंचे तो सही., लेकिन ज्यादा देर तक टिक नहीं पाए। कुछ ऐसा हुआ कि उन्हें कुछ ही पलों में वहां से रवाना होना पड़ा।

विज्ञापन


मामला उदयपुर के झल्लारा थाना क्षेत्र के ईण्टाली खेड़ा गांव में स्थित एसबीआई शाखा में बीती रात लुटेरे घुस गए, लेकिन सायरन बजते ही नकाबपोश बदमाश वहां से भाग गए। इससे लूट की एक बड़ी वारदात टल गई। पुलिस सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज के आधार पर जांच कर रही है।

थानाधिकारी कपिल पाटीदार ने बताया कि  ईण्टाली खेड़ा की एसबीआई शाखा में अज्ञात दो जने लूट और चोरी की नीयत से घुसे। थानाधिकारी ने बताया कि सायरन बजते ही बदमाश वहां से भाग गए। इस संबंध में सुबह बैंककर्मियों ने पुलिस को सूचना दी। पाटीदार ने बताया कि वारदात के समय बैंक में कोई गार्ड आदि नहीं था। पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज को खंगाला तो उसमें दो नकाबपोश युवक दिखे हैं जिनके बारे में पता लगाया जा रहा है। बहरहाल सायरन बजने से वहां वारदात टल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें