फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केमिकल कारोबारी की बेटे ने कराई थी हत्या

विज्ञापन
विज्ञापन
केमिकल कारोबारी की बेटे ने कराई थी हत्या
विज्ञापन

साहिबाबाद। राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में 21 मई को हुए दिल्ली केमिकल कारोबारी अनिल खेड़ा की हत्या का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया। बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कराई थी। साहिबाबाद पुलिस ने आरोपी विशाल और गौरव को रिमांड पर ले लिया है।
विज्ञापन

21 मई को दिल्ली के केमिकल कारोबारी अनिल खेड़ा साहिबाबाद के राजेंद्र नगर औद्योगिक क्षेत्र में काम से आए थे। इसके बाद शाम को वह करीब छह बजे कार से घर लौट रहे थे। कार में बैठने के दौरान अनिल खेड़ा की दो बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। दोनों आरोपी एक फैक्ट्री के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। पुलिस ने बताया कि गौरव खेड़ा नशे और जुए का आदी है, जिसके कारण अक्सर उसके पिता का उससे झगड़ा होता था। पुलिस ने आरोपी और कांट्रेक्ट पर हत्या करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ साहिबाबाद डा. राकेश मिश्रा ने बताया कि साहिबाबाद पुलिस ने मामले में आरोपियों की पुलिस कस्टडी मांगी है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर हत्या के उद्देश्य और असलहों के बारे में जानकारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें