फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच वाहन चोर गिरफ्तार, लग्जरी कारें बरामद-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
पांच वाहन चोर धरे लग्जरी कारें बरामद
विज्ञापन

गाजियाबाद/मसूरी। एनसीआर में ऑन डिमांड वाहन चोरी कर फर्जी कागजातों के जरिये बेचने वाला गिरोह मसूरी पुलिस ने पकड़ा है। इनके पास से पांच लग्जरी कारें बरामद हुई हैं। ये कारें उन्होंने दिल्ली के अलग-अलग क्षेत्र से चोरी की थीं।
एसपी देहात अरविंद कुमार मौर्य ने बताया कि पकड़े गए चोर दीपक निवासी मोहन गार्डन उत्तम नगर दिल्ली, शाहिद निवासी मुगल गार्डन मसूरी, सलमान निवासी जाकिर कालोनी धौलाना, सरताज निवासी नाहली, भोजपुर और महमूद निवासी जाफर कालोनी मसूरी हैं। मसूरी एसएचओ के नेतृत्व में बनी टीम ने चोरों को शुक्रवार रात करीब पौने 12 बजे नाहल झाल से गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि इनके पास से चोरी की दो सेंट्रो और तीन वैगन आर कार बरामद हुई हैं। इनमें से एक कार तुगलकाबाद निवासी अर्पिता सेन की 24 जनवरी 2018 को चोरी हुई थी। एक सेंट्रो कार पंजाबी बाग क्षेत्र से योगेंद्र नाम के व्यक्ति की चोरी हुई थी। एक अन्य कार करावल नगर निवासी रामभरोसे की है। एसपी देहात ने बताया कि पकड़े गए वाहन चोर दिल्ली, गाजियाबाद, नोएडा व आसपास के क्षेत्र से कार चुराकर उन्हें फर्जी दस्तावेजों पर मुरादाबाद, रामपुर और अन्य जिलों में सस्ते रेट पर बेच दिया करते थे। जानकारी की जा रही है कि वह अब तक कितने वाहन बेच चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबके बंटे हुए थे काम
एसपी ग्रामीण ने बताया कि पकड़े गए चोरों में सबके काम बंटे हुए थे। शाहिद और सलमान कार चोरी करते थे और दीपक को दे देते थे। कार को दूसरी जगह पहुंचाने का काम दीपक करता था। बाकी दो युवक कार बेचने के लिए ग्राहक तलाशते थे। उन्होंने बताया कि शाहिद और सलमान पहले भी वाहन चोरी में जेल जा चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें