फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेपाल पहुंचाने का झांसा देकर युवक से सात हजार रुपये ठगे-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
नेपाल पहुंचाने का झांसा देकर युवक से सात हजार रुपये ठगे
विज्ञापन

गाजियाबाद। नेपाल में घर जा रहे एक युवक को बाइक सवार ने घर पहुंचाने का झांसा देकर ठग लिया। बाइक सवार ठग उसका कपड़ों से भरा बैग और सात हजार रुपये लेकर फरार हो गया। घटना के वक्त पीड़ित युवक हापुड़ चुंगी पर बस के इंतजार में खड़ा था। पीड़ित ने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

नेपाल के गुलमी जिले का रहने वाला युवक नारायण प्रताप शर्मा संजय नगर सेक्टर-23 में एक ढाबे पर नौकरी करता है। बृहस्पतिवार को वह नेपाल घर जाने के लिए संजय नगर से चला था और हापुड़ चुंगी पर बस का इंतजार कर रहा था। नारायण प्रताप ने बताया कि इसी दौरान बाइक पर सवार एक युवक आया और उससे पूछा कि कहां जाना है। नेपाल जाने की बात बताई तो बाइक सवार युवक ने भी अपनी कार से नेपाल जाने की बात कही और संजय नगर से अपनी कार लाने का झांसा देकर नारायण प्रताप को बाइक पर बैठा लिया। एएलटी सेंटर के पास जाकर युवक ने उसे बाइक से उतार दिया और पांच मिनट इंतजार करने को कहा। उसने कहा कि वह बाइक घर पर खड़ी कर अपनी एसयूवी कार लेकर आएगा। इसी दौरान वह नारायण प्रताप का कपड़ों से भरा बैग भी लेकर फरार हो गया। बैग में सात हजार रुपये थे। काफी देर बाद भी बाइक सवार युवक नहीं लौटा तो पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ। उसने कविनगर थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें