फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से छह फ्लैट में लगी आग, लाखों का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर से छह फ्लैटों में लगी आग, फंसे रहे जीएसटी अधिकारी
विज्ञापन

साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर -5 स्थित कावेरी और सरस्वती लेन में बुधवार रात करीब 12 बजे अचानक ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट से आग लग गई। ट्रांसफार्मर का आयल बॉॅक्स धमाके के साथ फटा और आग पास की दो बिल्डिंगों के छह फ्लैटों तक पहुंच गई। आग की लपटें और धुएं से लोग को आग लगने की जानकारी हुई। इसके बाद दो बिल्डिंगों के करीब 6 परिवार फ्लैटों से सुरक्षित बाहर निकल गए। एक फ्लैट में जीएसटी अधिकारी फंस गए, जिन्हें लोगों ने बचाया।
वैशाली सेक्टर पांच स्थित कावेरी लेन के प्लॉट नंबर 293 में तीन मंजिला बिल्डिंग है। बिल्डिंग से सटे पार्क में दो बड़े बिजली के ट्रांसफार्मर हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब 12 बजे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। प्लॉट नंबर 293 की बिल्डिंग की पहली मंजिल पर रहने वाले राजीव शाही के फ्लैट में आग पहुंच गई। आग लगने से ट्रांसफार्मर में धमाके के बाद राजीव शाही की नींद खुली इस पर वह परिवार को लेकर बाहर निकले और शोर मचाना शुरू कर दिया। जिससे बिल्डिंग के अन्य लोग भी बाहर निकल सकें। दूसरी मंजिल पर रहने वाले अनिल गुप्ता ने बताया कि उन्हें लोगों ने खिड़कियों पर पत्थर मारकर जगाया। आंख खुली तो घर में धुआं भर गया था। उन्होंने किसी तरह परिवार को बाहर निकाला। इसी बिल्डिंग की तीसरी मंजिल पर अभिषेक कुमार पत्नी सांत्वना के साथ रहते हैं। अभिषेक जीएसटी में अधिकारी हैं, जबकि उनकी पत्नी भी जीएसटी में इंस्पेक्टर हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के बाद लोगों ने कॉल किया था, लेकिन मोबाइल साइलेंट होने के कारण कॉल नहंी उठा। राजीव शाही ने आकर उनका दरवाजा पीटा। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला। इस दौरान सभी के फ्लैट का सामान जल गया। लोगों को लाखों की क्षति पहुंची है और बेघर हो गए हैं।
विज्ञापन

---------
गैस सिलेंडर फटता तो होता बड़ा हादसा
आग लगने के दौरान स्थानीय लोगों ने सभी के घरों में रखे गैस सिलेंडरों को बाहर निकालकर फेंका। लोगों को डर सता रहा था कि यदि आग सिलेंडर में लगती तो धमाके से बड़ा हादसा हो जाता।
आग बुझाने के नहीं संसाधन, देरी से पहुंची दमकल
स्थानीय लोगों ने बताया कि रात करीब पांच बजे एक बार ट्रांसफार्मर में आग लगी थी, आग की सूचना बिजली विभाग को दी गई। आरोप है कि बिजली विभाग के कर्मचारी रेत, मिट्टी डालकर खानापूर्ति कर चले गए। रात करीब 12 बजे फिर से ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इससे छह फ्लैट आग की चपेट में आ गए। दमकल विभाग करीब सवा एक बजे पहुंची। मौके पर आग बुझाने के भी कोई उपकरण नहीं लगे थे। सीएफओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि वैशाली में आग लगने की सूचना पर दमकल की गाड़ियां बुलाई गईं। कोतवाली से भी दो दमकल की गाड़ी बुलाई गई। चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
----------
मेयर ने डीएम से की कार्रवाई की मांग :
आग लगने की सूचना पर विधायक सुनील शर्मा, मेयर आशा शर्मा, समेत स्थानीय पार्षद मौके पर पहुंचे। मेयर ने डीएम को घटना की जानकारी दी। उन्होंने डीएम को लिखे पत्र में कहा कि ट्रांसफार्मर में पहले आग लगी थी। पावर कारपोरेशन के अधिकारियों ने लापरवाही बरती। इससे हादसा हुआ। उन्होंने विद्युत निगम के अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है। साथ ही मेयर ने वहीं पास के दो मॉल पर दमकल विभाग को पानी देने की बात से इनकार करने पर भी डीएम से दोनों मॉल प्रबंधन पर कार्रवाई की मांग की है। विधायक सुनील शर्मा ने पीड़ितों से मुलाकात कर हर संभव मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन


ऐसा नहीं लग रहा है कि ट्रांसफार्मर की वजह से आग लगी है, क्योंकि पुरानी केबल से ही ट्रांसफार्मर चालू हो गया है। बृहस्पतिवार सुबह चार बजे आपूर्ति बहाल कर दी गई।
अधिसाशी अभियंता, पीके सिंह


ट्रांसफार्मर में लगी आग फ्लैटों तक पहुंची, जिसकी वजह इतनी बड़ी घटना हुई। दमकल की चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद चार घंटे में आग पर काबू पाया।
सीएफओ, सुनील सिंह
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें