फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथी मंजिल से कूदी किशोरी, हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
चौथी मंजिल से कूदी किशोरी, हालत गंभीर
विज्ञापन


साहिबाबाद। साहिबाबाद के शालीमार गार्डन की एक कॉलोनी में सहेली के घर पहुंची 11वीं कक्षा की छात्रा चौथी मंजिल से कूद गई। छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि किशोरी क्यों कूदी यह जांच के बाद पता चलेगा। अभी छात्रा के बयान नहीं हो सके हैं।
मोहन नगर स्थित एक कॉलोनी में किशोरी परिवार के साथ रहती हैैै। वह एक निजी स्कूल में 11वीं कक्षा की छात्रा है। मंगलवार शाम को छात्रा शालीमार गार्डन की एक कॉलोनी में रहने वाली सहेली के घर गई थी। शाम करीब सात बजे छात्रा सहेली के घर चौथी मंजिल से नीचे कूद गई। किशोरी के गिरने की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा को गंभीर हालत में दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया हैै। किशोरी के कूल्हे, हाथ, पैर और सिर में गंभीर चोटें आई हैं। एसएचओ साहिबाबाद जितेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा का इलाज चल रहा है। परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालत गंभीर, नहीं हो सके बयान
चौकी प्रभारी शालीमार गार्डन शीलेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किशोरी आत्महत्या के इरादे से कूदी थी। सहेली ने विवाद होने की बात से इनकार किया है। वहीं परिजनों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने किशोरी को डाटा नहीं है। चौकी प्रभारी ने बताया कि छात्रा की हालत देखते हुए उससे पूछताछ नहीं हो सकी है। किशोरी के ठीक होने पर ही पता चलेगा कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया?
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें