फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, लोग ले रहे कोर्ट की शरण

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई, लोग ले रहे कोर्ट की शरण
विज्ञापन



साहिबाबाद। आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहने वाली गाजियाबाद पुलिस कुछ मामलों में लोगों की नहीं सुन रही है। ऐसा कोर्ट के आदेश पर दर्ज होने वाली रिपोर्टों की संख्या से सिद्ध होता है।
जिले की हाइटेक पुलिस पीड़ितों की सेवा में सदैव तत्पर रहने के दावे भले ही कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और है। पिछले दो माह में शहर के कई थानों में ऐसे मामले सामने आए हैं जिसमें पुलिस रिपोर्ट दर्ज करने में आनाकानी करती दिखी। इसके चलते पीड़ित को मजबूरी में कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट के आदेश पर संबंधित थानों में पुलिस को मुकदमा दर्ज करना पड़ा। ऐसे मामलों में सबसे ज्यादा ठगी के मामले हैं। वहीं एसएसपी उपेंद्र अग्रवाल का कहना है कि सभी थानों पर पुलिस पीड़ितों की सुनवाई करती है, साथ ही रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई भी की जाती है।
विज्ञापन

केस -1
- कौशांबी स्थित कंचनजंगा अपार्टमेंट निवासी एक व्यक्ति ने 12 पदाधिकारियों पर अवैध तरीके से आरडब्ल्यूए का चुनाव कर अपने आप पदाधिकारी बनाने, लोगों से उगाही करने, लोगों के रुपयों का निजी काम में उपयोग करने समेत अन्य कई आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने कोर्ट से आदेश कराकर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केस - 2
- साहिबाबाद थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में कपड़े की दुकान चलाने वाली महिला से बिजनेस पार्टनर और उसके दोस्त ने छेड़छाड़ की। आरोप है कि आरोपियों ने नई फिल्म दिखाने के बहाने अश्लील वीडियो दिखाई। पीड़िता का आरोप है कि साहिबाबाद पुलिस से शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। कोर्ट के माध्यम से महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केस-3
- इंदिरापुरम निवासी व्यक्ति ने फ्लैट बेचने के नाम पर दिल्ली निवासी एक व्यक्ति से नौ लाख रुपये ले लिए। इसके बाद फ्लैट किसी और को बेचकर विदेश फरार हो गया। दिल्ली निवासी पीड़ित ने कोर्ट के आदेश पर इंदिरापुरम थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
केस-4
- फर्जी दस्तावेजों के आधार पर पासपोर्ट बनवाने के मामले में साहिबाबाद पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर पासपोर्ट, पुलिस कर्मियों, बिहार विद्यालय समिति पटना के चेयरमैन समेत एक महिला पर रिपोर्ट दर्ज की है। साहिबाबाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

केस - 5
- साहिबाबाद निवासी एक व्यक्ति से सरकारी शिक्षक की नौकरी दिलाने के नाम पर दो लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। कोर्ट के आदेश पर पीड़ित ने साहिबाबाद थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें