तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में सोमवार रात घर में घुसकर दो युवकों ने एक महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए । पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सोमवार रात्रि साढ़े 11 बजे एक मोहल्ले में महिला घर में सो रही थी। तभी छत के रास्ते से दो युवक मकान में घुस गए और तमंचे के बल पर दोनों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। विरोध किया तो महिला के साथ मारपीट भी की। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। सुबह के समय महिला कोतवाली पहुंची और आपबीती सुनाई। पीड़िता ने कोतवाली में एक युवक को नामजद और एक अन्य अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच कराई जा रही है। जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।