लोन दिलाने का झांसा देकर 35 हजार ठगे
साहिबाबाद। जींस की फैक्ट्री में काम करने वाले युवक को लोन दिलाने का झांसा देकर शातिर ने 35 हजार रुपये ठग लिए। तीन बार में उससे 35 हजार रुपये ले लिए। लोन भी नहीं मिला और अब ठग का नंबर भी स्विचऑफ है। पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।
शहीदनगर निवासी रोहताश जींस फैक्ट्री में काम करते हैं। उनका आरोप है कि उन्होंने करीब एक माह पूर्व होम लोन का विज्ञापन देखकर संबंधित नंबर पर कॉल की। पीड़ित ने कॉल की तो एक युवक ने घर खरीदने के लिए 10 से 15 लाख का लोन दिलाने का आश्वासन दिया। इस दौरान 25 मार्च को आरोपी ने उनसे फाइल चार्ज के नाम पर 10 हजार रुपये लिए। उसके बाद मैनेजर द्वारा लोन पास कराने का झांसा देकर दो बार में 20 हजार रुपये लिए। 10 अप्रैल तक साढ़े 9 लाख का लोन दिलाने का दावा किया। अब उनका फोन बंद है। आरोपी के नंबर के आधार पर पीड़ित ने थाने में शिकायत की है।