फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैब में ट्रक ने मारी टक्कर, वृद्धा की मौत, दो घायल-Ghaziabad city

विज्ञापन
विज्ञापन
कैब में ट्रक ने मारी टक्कर, सास की मौत, ससुर और बहू घायल
विज्ञापन

गाजियाबाद। पुराना रेलवे स्टेशन से दिल्ली जा रही एक कैब में रेलवे कट के पास तड़के चार बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में कैब में सवार एक वृद्धा की मौत हो गई। वृद्धा के पति और पुत्रवधू गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया गया है। वृद्धा अपने छोटे बेटे के साथ दूसरे बेटे के यहां माता के जागरण में शामिल होने दिल्ली जा रही थीं।
मूलरूप से इटावा के रहने वाले विजय सिंह (35) गोवा में एक होटल में कुक हैं। 13 फरवरी को वह गोवा से छुट्टी पर इटावा आए थे। विजय सिंह ने बताया कि बुधवार रात दिल्ली सेवाधाम में रहने वाले उनके भाई विजय बहादुर के घर पर माता का जागरण था। इसके लिए वह अपनी मां पार्वती (80), पिता तुंडे सिंह, पत्नी नीमा राठौर और तीन बच्चों के साथ मंगलवार रात इटावा से ट्रेन से गाजियाबाद आए थे। रात करीब तीन बजे वह स्टेशन पर पहुंचे और यहां से कैब किराए पर लेकर दिल्ली के लिए चले थे। उनके माता-पिता और पत्नी तीनों कैब में पीछे की सीट पर बैठे थे। विजय सिंह ने बताया कि जीटी रोड स्थित रेलवे कट पर कैब चालक ने तेजी से गाड़ी को दिल्ली की ओर मोड़ा तो कैब अनियंत्रित हो गई। वह आगे जा रहे ट्रक में भिड़ गई और रुक गई। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक ने कैब में जोरदार टक्कर मार दी। दोनों ट्रकों के बीच में फंसी कार क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में उनके माता-पिता और पत्नी बुरी तरह घायल हो गई। उन्हें पुलिस की मदद से एमएमजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी मां पार्वती (80) को मृत घोषित कर दिया। उनके पिता तुंडे सिंह और नीमा राठौर को दिल्ली रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कैब चालक को हिरासत में ले लिया है, जबकि ट्रक चालक फरार हो गया है। विजय सिंह ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों की हालत गंभीर
सड़क हादसे में घायल हुए तुंडे सिंह का इलाज दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में चल रहा है। वहीं नीमा की गर्दन में फ्रैक्चर हो गया है। इलाज के बाद नीमा को छुट्टी दे दी गई है। तुंडे सिंह की हालत अभी भी गंभीर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें