फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसल हाउसिंग व निदेशक पर धोखाधड्ी का मुकदमा दर्ज-Cordination

विज्ञापन
विज्ञापन
अंसल हाउसिंग व निदेशक पर धोखाधड़ी का मुकदमा पंजीकृत
विज्ञापन

गाजियाबाद। डासना स्थित शामक गार्डन एंक्लेव स्थित अंसल हाउसिंग व निदेशक दीपक अंसल जीडीए एटीपी ने धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। बिल्डर पर ग्राम समाज की भूमि के पेपरों का हस्तांतरण नहीं कराने का आरोप है।
जीडीए के एटीपी विजय कुमार ने बताया कि अंसल के निदेशक दीपक अंसल की अंसल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड नाम से एक फर्म है। इसमें बिल्डर साइट बनाकर फ्लैट्स का निर्माण किया जाता है। कंपनी की ओर से ग्राम समाज की भूमि का हस्तांतरण नहीं कराया गया है। इससे शमक गार्डन एन्क्लेव के निरस्त मानचित्र की बहाली नहीं हो पा रही है। साथ ही टाउनशिप के आवंटियों के भवन मानचित्र स्वीकृत नहीं हो पा रहे हैं। इसके लिए बीते नौ माह से बिल्डर को प्राधिकरण की ओर से लगातार नोटिस जारी किए जा रहे थे। इसके बावजूद पेपरों का हस्तांतरण नहीं कराने पर बिल्डर के खिलाफ मसूरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मसूरी थाना केएसएचओ सतेंद्र प्रकाश सिंह ने बताया कि जीडीए के एटीपी की ओर से दी गई तहरीर पर दीपक अंसल व अंसल हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है। तहरीर पर दीपक अंसल पर ग्राम समाज की भूमि के पेपरों का हस्तांतरण नहीं कराने सहित अन्य आरोप लगाए गए हैं। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें