ट्यूशन पढ़कर लौट रही छात्रा से छेड़छाड़
पिलखुवा। ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही छात्रा से पबला रोड पर दो बाइक सवार युवकों ने छेड़छाड़ कर दी। इस दौरान छात्रा ने शोर मचाया तो बाइक सवार युवक मौके से भाग गए। उधर, पुलिस ने मामले की जानकारी से अनभिज्ञता जताई है।
थाना भोजपुर क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती पिलखुवा शहर के एक इंटर कालेज में कक्षा 11 की छात्रा है। बताते हैं कि शनिवार शाम वह पिलखुवा में ट्यूशन पढ़कर घर लौट रही थी। तभी रास्ते में पबला रोड पर बाइक सवार दो युवकों ने छात्रा का रास्ता रोक लिया और उसके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। इस दौरान छात्रा ने शोर मचा दिया तो बाइक सवार युवक भाग खड़े हुए। बाद में छात्रा भी अपने घर की तरफ रवाना हो गई।
कोतवाली प्रभारी अश्वनी कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में नहीं आया है। अगर तहरीर आएगी तो मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। ब्यूरो