फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्राइम ब्रांच कांस्टेबल महिला कांस्टेबल से करता है अश्लील बातें

विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच में तैनात एक कांस्टेबल पर महिला कांस्टेबल ने फोन पर अश्लील बातें करने और मारपीट का आरोप लगाया है। एसएसपी से शिकायत के बाद मामले की जांच की गई, जिसके बाद आरोपी कांस्टेबल पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच के आदेश दे दिए गए हैं।
विज्ञापन


गोविंदपुरम निवासी पीड़ित महिला कांस्टेबल माडर्न कंट्रोल रूम में तैनात है। उनका पति भी कांस्टेबल है। आरोप है कि बीते कई माह से क्राइम ब्रांच में तैनात सिपाही देवव्रत महिला कांस्टेबल को लगातार फोन कर अश्लील बातें करता था।

लगातार विरोध के बाद भी जब वह नहीं माना तो महिला कांस्टेबल ने पति को जानकारी दी। पति ने विरोध किया तो देवव्रत ने 26 मई को उस गोविंदपुरम जी ब्लॉक के पार्क में समझौते के लिए बुलाया।
विज्ञापन


आरोप है कि कांस्टेबल पति-पत्नी जब पार्क में पहुंचे तो आरोपी कांस्टेबल देवव्रत ने अपने दो अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उनसे मारपीट की। साथ ही अपनी सरकारी पिस्टल की बट मारकर उन्हें घायल कर दिया।

इतना ही नहीं हवाई फायर भी किया। पीड़ित दंपति ने मामले की शिकायत एसएसपी से की तो जांच एसपी सिटी को सौंपी गई। शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने पर एसएसपी के आदेश पर शनिवार को आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई।

एसएसपी एचएन सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी कांस्टेबल के खिलाफ विभागीय जांच भी करवाई जा रही है।

घटना के अगले दिन जमा करवाई सरकारी पिस्टल
जांच में सामने आया है कि 26 मई को हुए विवाद के बाद आरोपी ने 27 मई को ही अपनी सरकारी पिस्टल पुलिस लाइन में जमा करवा दी। हालांकि कांस्टेबलों को सरकारी पिस्टल नहीं दी जाती मगर क्राइम ब्रांच में तैनात होने के चलते उसने पिस्टल ले ली थी।
विज्ञापन


आरोपी कांस्टेबल को सस्पेंड भी किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें