फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फेसबुक पर की पत्नी के फोटो पर अश्लील टिप्पणी, पति पहुंचा हवालात

विज्ञापन
विज्ञापन
फेसबुक पर की पत्नी के फोटो पर अश्लील टिप्पणी, पति पहुंचा हवालात
विज्ञापन


गाजियाबाद। फेसबुक पर अपनी पत्नी को आपत्तिजनक टिप्पणी करना पति के लिए भारी पड़ गया। पत्नी ने सिहानीगेट थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर उसे हवालात भिजवा दिया। आरोपी ने चार वर्ष पहले प्रेम विवाह किया था। अब दोनों में विवाद चल रहा है। युवक ने चार वर्ष पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। कुछ दिनों से दोनों के बीच अनबन चल रही थी। युवती अपने मायके चली गई। इस बीच आरोपी युवक की पत्नी के भाई से फेसबुक मैसेंजर पर बात हुई। आरोपी पति ने फोटो पर आपत्तिजनक कमेंट कर दिया। कमेंट को लेकर पति और उसके भाई के बीच विवाद हो गया। पत्नी ने सिहानीगेट थाने पहुंचकर आरोपी पति के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने बताया कि उसकी पत्नी का दूसरे युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसका उसने विरोध किया। वह ढाई वर्ष के बेटे को लेकर चली गई। फिलहाल कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन


मारपीट के आरोप पर पति गिरफ्तार
गाजियाबाद। सिहानीगेट थाना क्षेत्र निवासी युवक को पुलिस ने पत्नी के साथ मारपीट करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। एसएसआई अशोक कुमार उपाध्याय ने बताया कि युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें