विधि कालेज समेत दो स्थानों पर चोरी
गाजियाबाद। शहर में विधि कॉलेज और एक फिजियोथेरेपिस्ट की दुकान से चोरों ने नकदी सहित उपयोगी सामग्री उड़ा ले गए हैं। दोनों मामलों की शिकायत पुलिस से की गई है।
संजयनगर में कैशमुक कॉलेज ऑफ लॉ संस्था के एडमिन एक्जीक्यूटिव अभय श्रीवास्तव ने कविनगर थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि कॉलेज के कार्यालय का दरवाजा तोड़ने के बाद चोरों ने अंदर रखी अलमारी से 35 हजार रुपये की नकदी व जरूरी दस्तावेज चोरी कर लिए। दूसरी घटना शास्त्रीनगर क्षेत्र की है। फिजियोथेरेपिस्ट सौरभ ने कविनगर थाने में तहरीर देकर बताया कि रविवार की रात उनके क्लीनिक का ताला तोड़कर चोरों ने आठ हजार रुपये की नगदी व फिजियोथैरेपी की मशीन चोरी कर ले गए। पीड़ितों ने थाना प्रभारी से रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई की मांग की है। कविनगर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर दोनों की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मामले की जांच कर सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।