फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नामांकन का खुला खाता, अमरपाल शर्मा ने सपा से भरा पर्चा

विज्ञापन
गाजियाबाद। गा जयिबाद कलैक्टरेट पर साहिबाबाद विधान सभा क्षेत्र से नामांकन दाखिल करने जाते सपा व ? - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
नामांकन का खुला खाता, सपा से अमरपाल शर्मा ने भरा पर्चा
विज्ञापन

गाजियाबाद। साहिबाबाद विधानसभा से सपा प्रत्याशी अमरपाल शर्मा ने शनिवार करीब डेढ़ बजे कलक्ट्रेट स्थित एसडीएम सदर की कोर्ट में नामांकन किया। उनके साथ एक अधिवक्ता और प्रस्तावक अंदर गए। अमरपाल 2012 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। अन्य दलों के प्रत्याशी अब सोमवार से पर्चा भरेंगे। वहीं 34 लोगों ने नामांकन फार्म लिए।
नामांकन खरीदने वालों में लोनी से रंजीता धामा और मोदीनगर विधानसभा सीट से बसपा प्रत्याशी डा. पूनम गर्ग ने नामांकन फार्म लिया। साहिबाबाद विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट के लिए दावेदारी कर रही डॉ. सपना बंसल ने टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय उम्मीदवार के तौर नामांकन फार्म लिया। सपना बंसल का कहना है कि संगठन में जितना काम उन्होंने किया उतना किसी ने नहीं किया। संगठन पर महिलाओं की उपेक्षा का आरोप लगाया।
विज्ञापन

विधानसभावार नामांकन फार्मों का विवरण
गाजियाबाद : छह प्रत्याशियों ने 09 फार्म लिए
साहिबाबाद : छह प्रत्याशियों ने 06 फार्म लिए
लोनी : 05 प्रत्याशियों ने 07
मुरादनगर : 09 प्रत्याशियों ने 09
मोदीनगर : 08 प्रत्याशियों ने 09
चाक चौबंद रही सुरक्षा व्यवस्था
कलक्ट्रेट परिसर में डेढ़ सौ पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई। गेट पर दो मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं। तीन स्तरीय सुरक्षा से होकर प्रत्याशी और लोगों को अंदर भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

गड़बड़ी होने पर यहां करें शिकायत
कहीं भी आचार संहिता उल्लंघन होने पर शिकायत दर्ज कराने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है। प्रशासन की ओर से नंबर भी जारी किए गए हैं। कंट्रोल रूम के नंबर 1950 व सी विजिल एप पर शिकायत कर सकते हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार सिंह का कहना है कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें