फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य तंवर समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क

विज्ञापन
लोन माफिया लक्ष्य तंवर - फोटो : GHAZIABAD City
विज्ञापन
लक्ष्य तंवर समेत पांच की संपत्ति होगी कुर्क
विज्ञापन

गाजियाबाद। 400 करोड़ के लोन घोटाले मामले में पुलिस की रिपोर्ट पर प्रशासन ने पांच लोगों की संपत्ति को कुर्क करने की मंजूरी दे दी है। इसमें लक्ष्य तंवर समेत पांच लोगों की करीब दो करोड़ रुपये की संपत्ति शामिल है। मंजूरी मिलने के बाद पुलिस अब आगे की कार्रवाई करेगी। इसके अलावा पुलिस ने कुर्की से जुड़ी एक और फाइल प्रशासन को भेजी है, जिसमें आदेश का इंतजार है।
विज्ञापन

एसपी सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि लोन घोटाले के आरोपियों की संपत्ति कुर्क करने के लिए फाइल प्रशासन को भेजी गई थी, जिसमें लक्ष्य तंवर की दो कार, तुराबनगर की एक प्रॉपर्टी, उसकी पत्नी प्रियंका की दो कार व दो स्कूटी, लक्ष्य के पिता अशोक की दो बाइक व तुराबनगर की एक प्रॉपर्टी, दक्ष बग्गा की दो बाइक व स्कूटी, सूरज कालरा की दो कार और वरुण त्यागी की पांच कारें कुर्की में शामिल की गई, जिनकी कीमत करीब दो करोड़ रुपये है। जल्द कुर्की की जाएगी। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त लक्ष्य तंवर की 18 प्रॉपर्टी अलग-अलग बैंक में पहले से बंधक हैं। इसके लिए पुलिस की ओर से बैंक प्रबंधकों को पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें