फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शनिवार से फिर सड़कों पर उतरेंगी इलेक्ट्रिक बसें

विज्ञापन
इलेक्ट्रिक बस।
विज्ञापन
शनिवार से फिर सड़कों पर उतरेंगी इलेक्ट्रिक बसें
विज्ञापन

गाजियाबाद। हरी झंडी दिखाकर डिपो में खड़ी कर दी गईं इलेक्ट्रिक बसें शनिवार से फिर सड़कों पर दिखाई देंगी। परिवहन विभाग ने अब इन बसों की चार्जिंग के लिए अस्थायी ट्रांसफार्मर लगा दिया है। संभागीय परिवहन विभाग में बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया भी शुक्रवार तक पूरी कराने का दावा किया गया है। हालांकि फिलहाल सिर्फ पांच बसें सड़कों पर उतरेंगी, अधिकारियों ने फरवरी तक बेड़ा बढ़ाने की बात कही है।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार ने गाजियाबाद में फिलहाल पांच बसों का संचालन शुरू करने का दावा किया था। इन पांच बसों को बीती 5 जनवरी को केंद्रीय मंत्री वीके सिंह और राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर नेहरू नगर सेकेंड से रवाना किया था। उसी दिन यह बसें अकबरपुर-बहरामपुर में बने डिपो में ले जाकर खड़ी कर दी गई थी। चार्जिंग स्टेशन न बन पाने, बसों का पंजीकरण न होने और इनके लिए परिचालकों की नियुक्ति न होने की वजह से इन बसों को नहीं चलाया जा रहा था। अमर उजाला ने 6 जनवरी और 20 जनवरी के अंक में इस समाचार को प्रमुखता से प्रकाशित किया था। इसके बाद अब अधिकारियों ने इन बसों को दोबारा चलाने का निर्णय लिया है। चार्जिंग स्टेशन के लिए ट्रांसफार्मर अभी अस्थायी तौर पर लगाया जाएगा, बाद में स्थायी ट्रांसफर लगाकर व्यवस्था की जाएगी। परिवहन निगम के एआरएम एनके वर्मा का कहना है कि शुक्रवार तक बसों के पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। शनिवार से यह पांचों बसें रूटों पर चलने लगेंगी।
विज्ञापन

इन चार रूटों पर चलेंगी बसें
रूट रूट की लंबाई
आनंद विहार से मुरादनगर तक वाया मोहननगर 25 किमी
आनंद विहार से एएलटी वाया मोहननगर 15 किमी
दिलशाद गार्डन से गोविंदपुरम वाया मोहननगर 17 किमी
टीला मोड़ से नया बस अड्डा वाया भोपुरा 13 किमी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें