फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टेज पर दूल्हे ने की चार राउंड फायरिंग, दुल्हन ने भी दिया साथ

विज्ञापन
शादी में हर्ष फाइरिंग करते दूल्हा और दुल्हन।
विज्ञापन
स्टेज पर दूल्हे ने की चार राउंड फायरिंग, दुल्हन ने भी दिया साथ
विज्ञापन

गाजियाबाद। इंदिरापुरम के बाद अब नगर कोतवाली क्षेत्र में दूल्हे द्वारा हर्ष फायरिंग करने का मामला सामने आया है। गौर करने वाली बात यह है कि इस घटना में दूल्हे ने स्टेज पर खड़े होकर पिस्टल से गोलियां चलाईं। इतना ही नहीं, फायरिंग करते वक्त दुल्हन ने भी अपना हाथ लगाया। हर्ष फायरिंग की वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बैंक्वेट हॉल की खोजबीन शुरू कर दी गई है।
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो 10 सेकेंड का है। इसमें दूल्हा और दुल्हन स्टेज पर खड़े हैं। दूल्हे के हाथ में पिस्टल है। इसी दौरान वह उसे आसमान की तरफ करके एक के बाद एक चार राउंड गोली चलाता है। पति को फायरिंग करता देख उल्लास में आई दुल्हन ने भी अपना हाथ लगाते हुए दूल्हे को सहारा दिया। हालांकि, फायरिंग से पहले एक युवक स्टेज के आसपास खड़े लोगों को दूर हटने का इशारा करता है। गोलियां चलाने के बाद दूल्हा पिस्टल किसी को थमा देता है। हर्ष फायरिंग के दौरान स्टेज के सामने मौजूद लोग शोर मचाते हुए तालियां बजाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंबेडकर रोड के बैंक्वेट हॉल का बताया जा रहा मामला
जिस बैंक्वेट हॉल में दूल्हे ने हर्ष फायरिंग की, वह अंबेडकर रोड का बताया जा रहा है। हालांकि, वायरल वीडियो में सिर्फ दूल्हा-दुल्हन और स्टेज ही दिखाई दे रहा है। सीओ प्रथम स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो पर संज्ञान लेकर बैंक्वेट हॉल का पता लगाया जा रहा है। इसमें हुई शादियों का रिकॉर्ड लेने के बाद दूल्हे की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। अगर, असलहा लाइसेंसी हुआ तो लाइसेंस निरस्त कराकर असलहा धारक पर भी कार्रवाई की जाएगी।
हर्ष फायरिंग के मामले
- 10 दिसंबर को इंदिरापुरम के बैंक्वेट हॉल में दुल्हन का हाथ पकड़कर हर्ष फायरिंग करते दूल्हे की वीडियो वायरल हुई।
- 24 सितंबर को कविनगर में छत पर खड़े होकर मामा-भांजे ने की हर्ष फायरिंग।
- 15 अगस्त को आरडीसी स्थित हर्ष ईएनटी अस्पताल पर ध्वजारोहण पर गार्ड ने हर्ष फायरिंग की।
- 17 जुलाई को वन विभाग के पौधरोपण कार्यक्रम में लोनी विधायक के बेटे नागेश गुर्जर ने रेंजर के लाइसेंसी असलहा से हर्ष फायरिंग की।
- 06 जुलाई को साहिबाबाद क्षेत्र में बैचरल पार्टी के दौरान हर्ष फायरिंग में गोली लगने से गोली लगने से युवक की मौत।
- 01 मई को मोदीनगर के मुरादाबाद गांव में घुड़चढ़ी के दौरान युवक को गोली लगी।
- 10 फरवरी को कविनगर के महिंद्रा एंक्लेव में सगाई के दौरान हर्ष फायरिंग में दूल्हे के मौसेरे भाई को गोली लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें