फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: छह हजार रुपये में नहीं चला घर, पहली महिला बस चालक प्रियंका ने छोड़ी नौकरी; फिर थामा ट्रक का स्टीयरिंग

Thu, 07 Mar 2024 10:32 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, साहिबाबाद (गाजियाबाद)

सार

प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2015 में पति की मौत के बाद उन्होंने ट्रक चलाया था। परिवहन निगम से भर्ती निकलने पर सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद जॉब लगी। लेकिन छह हजार रुपये ही मिले इसमें घर का खर्च चलाना मुश्किल था। 
विज्ञापन
रोडवेज बस चलातीं प्रियंका शर्मा - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सूबे की पहली महिला बस चालक प्रियंका शर्मा का छह हजार रुपये में घर नहीं चला तो परिवहन निगम की नौकरी छोड़ उन्होंने ट्रक चलाना शुरू कर दिया। शर्मा कौशांबी बस अड्डे में संविदा पर चालक थीं और 13 माह तक नौकरी की। इस दौरान उन्होंने गाजियाबाद से लखनऊ, गोरखपुर, रायबेरली, अयोध्या, देहरादून, हरिद्वार, ऋषिकेश सहित अन्य शहरों में बसें चलाईं। वह पक्की नौकरी के लिए परिवहन निगम के अपर प्रबंध निदेशक और प्रबंध निदेशक से गुहार भी लगा चुकी हैं।

विज्ञापन

बिहार के बांका जिला की रहने वाली प्रियंका शर्मा दिल्ली के शालीमार बाग में रहती हैं। वर्ष 2022 में वह कौशांबी बस डिपो में संविदा पर चालक की नौकरी पर लगीं। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम से कम और समय पर वेतन नहीं मिलने से परेशानी हो रही थी। छह हजार रुपये से बच्चों की पढ़ाई और घर नहीं चल पा रहा था। जिसकी वजह से दो माह पहले परिवहन निगम की नौकरी छोड़कर फिर से ट्रक चलाना शुरू कर दिया। 

प्रियंका ने बताया कि वर्ष 2015 में पति की मौत के बाद उन्होंने ट्रक चलाया था। परिवहन निगम से भर्ती निकलने पर सरकारी नौकरी के लिए उन्होंने आवेदन कर दिया। आवेदन के बाद जॉब लगी। लेकिन छह हजार रुपये ही मिले इसमें घर का खर्च चलाना मुश्किल था। ऐसे में उन्होंने परिवहन निगम की नौकरी छोड़ दी और दोबारा ट्रक चलाने लगी।
विज्ञापन

बच्चों को देखने के लिए दो माह पहले प्रियंका ने छुट्टी ली थी। इसके बाद से वह डिपो नहीं आई। -शिवबालक, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक, कौशांबी डिपो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें