फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैसे रहे परिजन इतने दिन अंजान: गाजियाबाद में पंखे से लटका मिला कांस्टेबल का शव, बदबू आने पर घरवालों को चला पता

Tue, 20 Aug 2024 09:05 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद

सार

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। 
विज्ञापन
आत्महत्या। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद के विजयनगर की माता कॉलोनी में रहने वाले कांस्टेबल धर्मेश कुमार समीर (39) का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में पंखे से लटका मिला। मंगलवार शाम को परिजनों को बदबू आई तो उन्हें इसका पता चला और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। धर्मेश रायबरेली में पुलिस लाइन में तैनात थे।

विज्ञापन

एसीपी कोतवाली रितेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रथम दृष्टया आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। जानकारी करने पर पता चला कि धर्मेश रायबरेली में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। वह 12 अगस्त से गैरहाजिर चल रहे थे। 
विज्ञापन

18 अगस्त की रात को करीब 11 बजे वह शराब के नशे में घर पहुंचे और घर में ऊपरी मंजिल पर अपने कमरे में चले गए। उनकी पत्नी मायके गई हुई थी। धर्मेश के भाई श्रीचंद ने बताया कि बदबू आने पर ऊपर जाकर देखा तो धर्मेश का शव पंखे से लटका मिला। एसीपी का कहना है सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें