फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति पर हुए हमले की दी शिकायत, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदिरापुरम। थाना क्षेत्र में एक महिला ने पति पर हुए जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि विनोद कुमार नामक व्यक्ति ने उनके पति के सिर पर बल्ले से हमला कर गंभीर चोटें पहुंचाईं और जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। श्रुति शरण रंजन ने पुलिस को बताया कि 21 अक्तूबर की रात करीब 10 बजे उनके पति घर आ रहे थे। इसी दौरान विनोद कुमार अपनी कार से आया। आरोप है कि उसने उनके पति की कार में टक्कर मार दी। पति के कार से नीचे उतरते ही, शराब के नशे में धुत विनोद कुमार ने बल्ले से उनके सिर पर हमला कर दिया। सिर में चोट लगने पर जब पति खुद को संभालने लगे, आरोपी ने दोबारा वार किया। इससे उनके सिर पर दो-तीन जगह गंभीर चोटें आंई। कंधे, जांघ और छाती पर भी चोट लगने का आरोप है। आरोप है कि विनोद कुमार ने उनके पति को जान से मारने की धमकी भी दी है।
विज्ञापन


सोसायटी के दूसरे पक्ष ने भी दर्ज कराई थी प्राथमिकी
इंदिरापुरम। सोसायटी के ही निवासी दूसरे पक्ष की महिला ने दर्ज कराए केस में आरोप लगाया कि राकेश पांडेय और उनके पुत्र आकाश पांडेय समेत आठ-10 लोगों के साथ उनके घर में घुस आए । आरोप है कि आरोपियों ने उनके पेट में लात मारकर उन्हें गिरा दिया। इसके बाद उनके साथ मारपीट की। परिवार को जान से मारने की धमकी दी। एसीपी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सीसीटीवी कैमरे चेक किए जा रहे हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें