एसपी अभिषेक वर्मा ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार्यक्रम स्थल को रेड जोन घोषित किया है। कार्यक्रम स्थल से पांच किलोमीटर तक की परिधि में कोई भी ड्रोन या मानव रहित वायुयान प्रणाली को प्रतिबंधित किया गया है। कार्यक्रम स्थल की ओर जाने वाले हर रास्ते पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आसपास के भवनों पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे।
स्कूलों में अवकाश किया घोषित
मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए मंगलवार को जिले के समस्त बोर्ड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षण संस्थानों में अवकाश की घोषणा की गई है। परिषदीय स्कूलों में माह के तृतीय मंगलवार को होने वाली संकुल बैठक अनिवार्य रूप से संपन्न की जाएगी। डीआईओएस व बीएसए ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।
सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
एसपी अभिषेक वर्मा ने बताया कि हेलीपेड से लेकर जनसभा स्थल तक एक एएसपी, आठ सीओ, 50 निरीक्षक, 150 उप निरीक्षक, हेड कांस्टेबल 200, कांस्टेबल 300, यातायात पुलिस 150, पांच पीएसी कंपनी के जवान मुस्तैद रहेंगे। जहां-जहां मुख्यमंत्री पहुंचेंगे, उन स्थानों पर बम निरोधक दस्ते की टीम जांच करेगी।