फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री बोले, हिंडन के लिए अब होगा बजट

Tue, 28 Jun 2016 12:59 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला वैशाली
विज्ञापन
सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 हिंडन को दुर्दशा से बचाने के लिए हिंडन जल बिरादरी का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मिला। जहां मुख्यमंत्री ने सहारनपुर से शुरू की गई, हिंडन यात्रा का शुभारंभ किया।
विज्ञापन


हिंडन यात्रा आगामी 19 अगस्त को गाजियाबाद पहुंचेगी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जल बिरादरी को हिंडन के जीर्णोद्धार के लिए बजट में धनराशि रखे जाने की बात बताई, साथ ही पार्टी के घोषणापत्र में हिंडन को प्राथमिकता देने का आश्वासन दिया। प्रदेश सरकार की  हिंडन नदी के प्रति संवेदनशीलता का जल बिरादरी ने स्वागत किया गया।

हिंडन जल बिरादरी के संयोजक विक्रांत शर्मा समेत वेदांत, कृष्णपाल, दीपेश और देवव्रत मौजूद रहे। विक्रांत शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री को हिंडन के लिए अलग से बजट रखने की बात कही है।
विज्ञापन


इसके साथ ही चुनावी घोषणापत्र में हिंडन के जीर्णोद्धार को प्राथमिकता में रखने का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है। जल बिरादरी की माने तो मुख्यमंत्री ने सहारानपुर और मेरठ मंडल के कमिश्नर को हर तीन महीने में हिंडन की समीक्षा रिपोर्ट मुख्यमंत्री कार्यालय में सौंपने के निर्देश दिए हैं।

जल बिरादरी के प्रतिनिधिमंडल ने स्थानीय स्तर पर अधिकारियों की ओर से धीमी गति से चल रहे कार्य के बारे में भी अवगत कराया। साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जल विश्वविद्यालय खोलने की योजना के बारे में जल बिरादरी को जानकारी दी।

हिंडन में खिले कमल, मनोरम दृश्य
 वर्षों बाद हिंडन नदी में कमल खिलने से जल बिरादरी के सदस्यों में खुशी है। हिंडन करहेड़ा पुल से लेकर हज हाउस के पीछे तक हजारों कमल खिले हैं और यहां मनोरम दृश्य बना हुआ है। लोग इनका आनंद ले रहे हैं।

असल में, हिंडन नदी में लगातार अतिक्रमण की वजह से तालाबों तक पानी पहुंचना बंद हो गया और तालाब भी गायब हो गए थे, जिससे कमल खिलने ही बंद हो गए थे। जल बिरादरी के सदस्य विक्रांत शर्मा ने बताया कि इस बार कमल नई जगह पर खिले हैं, जो अच्छा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें