एकेटीयू के ‘नो योर कालेज’ पोर्टल पर स्टूडेंट्स को कालेज से जुड़ा पूरा ब्यौरा ऑनलाइन मिलेगा। काउंसलिंग के समय इस पोर्टल से स्टूडेंट्स काफी फायदा उठा रहे हैं। उन्हें घर बैठे कालेज की फीस, हॉस्टल के खर्चे, लोकेशन और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियां मिल रही है।
स्टूडेंट्स की सहूलियत के लिए विवि ने ‘नो योर कालेज’ पोर्टल शुरू किया है। इस पोर्टल के जरिए स्टूडेंट्स कहीं से भी किसी भी कालेज की पूरी जानकारी हासिल का सकते हैं। विवि प्रशासन के प्रवक्ता पवन कुमार के मुताबिक पोर्टल पर नई जानकारियां अपलोड करने का फरमान जारी किया गया है।
इसके तहत कालेज अपने यहां का फीस स्ट्रक्चर स्टूडेंट्स को बताएंगे। पोर्टल जो फीस स्ट्रक्चर होगा यदि उससे ज्यादा फीस वसूली जाती है तो विवि प्रशासन संबंधित कालेज पर कार्रवाई करेगा। इससे पारदर्शिता भी आएगी। स्टूडेंट्स को पता होगा उसे कितनी फीस देनी है।