फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की मौत की फर्जी खबर चलाने पर मुकदमा दर्ज, यूट्यूब चैनल के संचालक की तलाश

Sat, 24 Aug 2024 01:09 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

पुलिस को शालीमार गार्डन मेन के निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने अपने मोबाइल पर शुक्रवार सुबह एक यूट्यूब चैनल पर देश के रक्षामंत्री, पूर्व गृहमंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की खबर देखी।
विज्ञापन
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षा मंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की फर्जी और झूठी खबर चलाने के मामले में शालीमार गार्डन थाने में मुकदमा दर्ज हुआ है। यूट्यूब संचालक पर आरोप है कि उसने बिना तथ्य और पुष्टि के लोगों को अपने चैनल से भ्रामक सूचना प्रसारित की। साइबर टीम चैनल के लिंक से संचालक का पता कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस को शालीमार गार्डन मेन के निवासी राजेश कुमार ने शिकायत दी कि उन्होंने अपने मोबाइल पर शुक्रवार सुबह एक यूट्यूब चैनल पर देश के रक्षामंत्री, पूर्व गृहमंत्री और गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद राजनाथ सिंह की मौत की खबर देखी तो उन्होंने तुरंत भाजपा के नेताओं से इसके बारे में पूछा जिसमें सामने आया कि यूट्यूब चैनल के संचालक द्वारा तथ्य के बिना झूठी, फर्जी खबर चलाई है। इससे उन्हें और तमाम लोगों को गहरा आघात हुआ है। 

उन्होंने संचालक के खिलाफ कड़ा रोष जाहिर कर शालीमार गार्डन पुलिस से कार्रवाई की मांग की। उनकी शिकायत पर पुलिस ने तुरंत आईटी एक्ट और अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसीपी शालीमार गार्डन सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत मुकदमा दर्ज किया गया। साइबर टीम यूट्यूब चैनल के संचालक के बारे में पता कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें