फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से कार क्षतिग्रस्त, बाल-बाल बचा परिवार

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद। सिहानी गेट क्षेत्र में जीटी रोड पर गांधीनगर के पास ट्रक की टक्कर लगने से एक कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में कार सवार सवारियों की बाल-बाल जान बची। हादसा आठ जुलाई की रात को हुआ। मामले में कीर्तन वाली गली बजरिया निवासी विरेंद्र कुमार गुप्ता ने सिहानी गेट थाने में ट्रक चालक रामप्रवेश के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन


एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि अधिवक्ता विरेंद्र कुमार गुप्ता के मुताबिक आठ जुलाई की रात उनकी बेटी शैतली गुप्ता अपनी कार से चौधरी मोड़ से होते हुए जीटी रोड पर गांधीनगर की तरफ जा रही थी। तभी अचानक सिलेंडर से भरे ट्रक के चालक ने तेज रफ्तार में लापरवाही से नशे की हालत में ट्रक चलाते हुए उनकी बेटी की कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार उनकी पत्नी, पोते और बहू दहशत में आ गए। बाल-बाल उनकी जान बची। मौके पर ट्रक चालक को पकड़ लिया गया और पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया। एसीपी ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर लिया गया है। चालक को पकड़कर ट्रक को कब्जे में ले लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें