कार्बाइन को इंस्पेक्टर को सौंपता सेना का जवान
- फोटो : Amar Ujala
सिपाही की कार्बाइन गायब होने के मामले में बुलंदशहर जिले के एसएसपी ने सिपाही को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है। साथ ही सिपाही की लापरवाही को देखते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी की जाएगी।
जानकारी के अनुसार, बुलंदशहर में तैनात सिपाही योगेश शर्मा शिकारपुर ब्लॉक प्रमुख पंकज गौतम की सुरक्षा में तैनात था। ब्लॉक प्रमुख के अनुसार, वह उनके साथ लखनऊ गया था। आरोप है कि नशे की हालत में आरोपी सिपाही ने लखनऊ में भी हंगामा किया था।
वहीं, से ब्लॉक प्रमुख ने पूरे मामले की शिकायत आरआई से की थी। बताया जा रहा है कि सिपाही ने कार्बाइन हापुड़ के हाफिजपुर थाना क्षेत्र में मेरठ-बुलंदश्हर हाईवे पर गुम हो जाने की मौखिक सूचना पेट्रोल पंप पर खड़ी पुलिस वैन में तैनात जवानों को दी थी।
कार्बाइन गायब होने की सूचना से हड़कंप मच गया और पुलिस कार्बाइन ढूंढने में जुट गई। उधर बरेली जाट रेजीमेंट में तैनात मेरठ के जवान रोहित को बस में काबाईन लावारिस हालत में मिली। बताया जा रहा है कि सिपाही नशे की हालत में कार्बाइन को बस में ही भूल गया था।