फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर: पहले पत्नी की गला घोंटकर की हत्या, फिर तीन मासूम बच्चों को लावारिस छोड़ ट्रेन से कटकर दी जान

Fri, 04 Mar 2022 05:20 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर

सार

जानकारी के अनुसार मनोज अपनी पत्नी भारती के साथ गुरुवार दोपहर अपने छोटे तीन मासूम बच्चों को छोड़कर वैर स्थित बैंक से रूपये निकालकर सामान खरीदने की बात कहकर गया।
विज्ञापन
crime - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बुलंदशहर की ककोड़ कोतवाली के गांव मीरपुरा निवासी विवाहिता की उसके पति ने गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद अपने तीन बच्चों को अनाथ करता हुआ वह खुद भी ट्रेन के आगे कूद गया जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मनोज अपनी पत्नी भारती (27वर्ष) के साथ गुरुवार दोपहर अपने छोटे तीन मासूम बच्चों को छोड़कर वैर स्थित बैंक से रूपये निकालकर सामान खरीदने की बात कहकर गया। रात को न लौटने पर स्वजनों ने गुमशुदगी की सूचना पुलिस को दी।

शुक्रवार सुबह भारती का शव हसनपुर बकसुआ रजवाहे के पास लोगों ने देखा। सूचना पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु भिजवाया। पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। ककोड़ के कार्यवाहक थाना प्रभारी अशोक कुमार ने बताया कि मृतका के भाई दौजी पुत्र खजान सिंह ने आरोपी बहनोई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। वहीं आरोपी ने दनकौर क्षेत्र में ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें