फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलंदशहर : पिकअप और कार की टक्कर, एक बच्चे समेत चार की मौत, कई घायल

Mon, 29 Mar 2021 07:06 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, बुलंदशहर
विज्ञापन
हादसे में क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले में होली के दिन बड़ा हादसा हुआ है। हादसे में एक बच्चे समेत चार लोगों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। 
विज्ञापन


बुलंदशहर के देहात कोतवाली इलाके में NH-91 पर दरियापुर में स्थित आईपी कॉलेज के पास हादसा हुआ है, दोनों वाहनों में सवार एक दर्जन से ज़्यादा यात्री घायल हो गए।

पिकअप सवार यात्री रिश्तेदारी से वापस घर लौट रहे थे। हादसे में तीन महिलाओं और एक बच्चे की मौत हो गई। एक दर्जन से ज़्यादा लोग हादसे में घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी अस्पताल पहुंचे हैं। बताया जा रहा है कि पिकअप के यूटर्न लेने के दौरान यह हादसा हुआ है। त्योहार के दिन हादसे का शिकार होने वाले लोगों के परिवारों में कोहराम गया है। हादसे की सूचना मिलते ही मातम छा गया।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें