फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad Murder: देवर ने हथौड़े से कर दी भाभी की निर्मम हत्या, पूछताछ में हैरान करने वाली बात सामने आई

Mon, 25 Jul 2022 02:12 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

गाजियाबाद में एक देवर ने अपनी ही भाभी की हथौड़े से बेरहमी से हत्या कर दी। परिवार से पूछताछ में पुलिस के सामने हैरान करने वाली बात आई है। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
मृतक का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी भाभी की हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस परिवार से पूछताछ में जुटी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना इलाके की तिलक राम कॉलोनी में रविवार देर रात देवर ने अपनी भाभी ट्विंकल (23) की घर के अंदर हथौड़ा मारकर हत्या कर दी। ट्विंकल के पति गौरव की करीब 11 महीने पहले मुरादनगर में एक सड़क हादसे में मौत हो गई थी। 

ट्विंकल अपने तीन बच्चों के साथ रहती थी। गौरव और ट्विंकल की शादी सितंबर 2017 में हुई थी। रविवार देर रात हुई घटना की परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन


ये भी देखें.. Murder: बैंक मैनेजर पत्नी को गाड़ी में दूसरे युवक के संग देख भड़का पति, रसोई में जमकर खेला खूनी खेल
विज्ञापन


पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आरोपी अपनी भाभी पर शक करता था कि उसकी भाभी फोन पर किसी अन्य से बात करती है। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस आरोपी देवर अभिषेक की तलाश पुलिस कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें