इस दौरान दूसरी दिशा से आ रहे ट्रक कार से टकरा गया। हादसा इतना भयंकर था कि टक्कर होने के बाद कार के परखच्चे उड़ गए। वाहनों के टकराने की तेज आवाज सुनकर ग्रामीण जाग गए, जो तुरंत ही मौके पर पहुंचे। पुलिस को सूचना देते हुए ग्रामीणों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकालने का प्रयास किया, लेकिन कार में फंसे लोग काफी देर तक नहीं निकल सके।
पुलिस ने ग्रामीणों के सहयोग से कार को काटकर सभी घायलों को बाहर निकाला। जिन्हें तुरंत ही एंबुलेंस के माध्यम से स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने छह लोगों को मृत घोषित कर दिया।
वहीं सचिन पुत्र राम किशन निवासी डालू हेड़ा जिला मेरठ की हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ रेफर कर दिया गया। घायल ने बताया कि कार में उसके साथ अनुपम, अंकित, जीतू, शंकर, संदीप और एक अज्ञात मौजूद थे। सभी लोग गाजियाबाद के लोनी क्षेत्र के रहने वाले थे।
सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घायल को मेरठ के अस्पताल भेजा गया है। दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
1. रोहित सैनी (33) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन सैनी निवासी मकान नंबर 335, न्यू विकास नगर, नियर लक्ष्य रत्ना पब्लिक स्कूल, लोनी, गाजियाबाद। रोहित ड्राइवर का काम करता था।
2. अनूप सिंह (38) पुत्र करतार सिंह निवासी मकान नंबर 115, गली नंबर 2, नवीन कुंज, लोनी, गाजियाबाद। अनूप टूर एंड ट्रैवल्स का कार्य करता था।
3. संदीप (35) पुत्र स्वर्गीय रामकिशन निवासी गिरी मार्केट, लोनी गाजियाबाद। संदीप कार वॉशिंग का काम करता था।
4. निक्की जैन (33) निवासी शिव विहार निकट मेट्रो स्टेशन, लोनी गाजियाबाद। निक्की टेल पत्थर का काम करता था।
5. राजकुमार जैन (36) खतौली के निवासी थे। करीब चार साल पहले लोनी के न्यू विकास नगर कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। वो खिलौने बनाने का काम करता था।
6. विपिन सोनी (35) निवासी न्यू विकास नगर, लोनी गाजियाबाद। वह कारपेंटर था।