फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, तीन दोस्तों की मौत दो घायल

Mon, 05 Jul 2021 10:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

घटना मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना इलाके में हुई। तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई।  हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। 
विज्ञापन
क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ है। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


घटना मोदीनगर में दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर भोजपुर थाना इलाके में हुई। देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई। हादसे में तीन दोस्तों की मौत हो गई। जबकि दो घायल हैं। 

मृतकों की पहचान मथुरा निवासी सुबोध पुत्र निहाल सिंह, मनीष चौधरी पुत्र राजीव सिंह, हर्ष गौतम पुत्र सतबीर गौतम के रूप में हुई है। जबकि इस्तकार पुत्र रहीम और मंजीत सिंह पुत्र हाकिम घायल हैं। 
विज्ञापन


सभी लोग मथुरा के रहने वाले हैं। मथुरा से हरिद्वार जाने के लिए कल घर से निकले थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। अभी कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। उधर घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें