फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग की दाढ़ी काटने का मामला: उम्मेद पहलवान पर लगा रासुका, सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने के आरोप में कार्रवाई 

Mon, 16 Aug 2021 05:20 PM IST
सुशील कुमार कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद

सार

इस घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर उम्मेद पहलवान इदरीसी ने ही डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
उम्मेद पहलवान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में बुजुर्ग अब्दुल समद की दाढ़ी काटने के मामले में उम्मेद पहलवान पर राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (रासुका) लगाया गया है। धार्मिक भावनाएं भड़काने व सांप्रदायिक सौहार्द्र बिगाड़ने का प्रयास करने के आरोप में उम्मेद पहलवान पर रासुका लगाया गया है। 

विज्ञापन


वहीं इस घटना के वीडियो को भड़काऊ बनाकर सोशल मीडिया पर उम्मेद पहलवान इदरीसी ने ही डाला था। वह खुद को सपा का नेता बताता है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी थी। उसके फेसबुक पर डाले गए वीडियो से ही मामला तूल पकड़ा था। इसके बाद यह वीडियो ट्विटर पर ट्रेंड कर गया था।

एसपी देहात डॉ. ईरज राजा ने बताया कि लोनी के इंदिरापुरी लक्ष्मी गार्डन का निवासी उम्मेद और तांत्रिक समद पहले से एक-दूसरे को जानते हैं। उम्मेद ने समद से बात करते हुए वीडियो बनाया और इसे फेसबुक पर लाइव किया। इस दौरान उम्मेद ने ही भड़काऊ बातें कहीं थीं। उसकी तलाश की जा रही थी। उसके साथ और भी लोग साजिश में शामिल हो सकते हैं। उन्हें भी आरोपी बनाया जाएगा। 
विज्ञापन


एसपी ने बताया कि लोनी बॉर्डर थाना में उम्मेद के खिलाफ धार्मिक भावना भड़काने, संप्रदायों के खिलाफ नफरत पैदा करने व आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। यह वीडियो 7 जून की सुबह 10.32 बजे फेसबुक पर लाइव आया था। यह वीडियो 14 जून को वायरल हुआ। उसी दिन घटना की वीडियो वायरल हुआ था। इसे घटना के दौरान आरोपियों ने ही बनाया था। यह 30 मिनट 18 सेकेंड का है। मूल वीडियो में छेड़खानी की गई। इसके बाद यह ट्विटर पर ट्रेंड हुआ था।

माहौल बिगाड़ने की साजिश के पीछे अपना नाम आने के बाद उम्मेद पहलवान ने फेसबुक पर एक और पोस्ट डाली थी। उसमें उसने कहा कि उसे दोबारा फेसबुक लाइव पर आना पड़ रहा है। इधर पुलिस घटना का मास्टरमाइंड बताकर उसके खिलाफ केस दर्ज कर रहा थी और उधर उम्मेद फेसबुक लाइव पर लोगों को संबोधित करता रहा।

मेरा सपा से कोई लेना देना नहीं है
उम्मेद ने फेसबुक पर खुद को सपा का नेता लिखा है। इस बारे में उससे पूछे जाने पर उसने कहा कि उसका सपा से कोई लेना-देना नहीं है। वह मजहब का काम कर रहा है। इस समय पर किसी दल के साथ नहीं है। कुछ लोग उसे सपा का नेता बताकर पार्टी को बदनाम कर रहे हैं।

विज्ञापन

अब तक का घटनाक्रम-
तीन माह पहले दोस्त इंतजार के जरिए मुख्य आरोपी प्रवेश की तांत्रिक अब्दूल समद से मुलाकात हुई। 
एक जून को इंतजार के साले सद्दाम ने बेटे की परेशानी को लेकर तांत्रिक से फोन पर बात की तो उसने पांच जून को आने की बात कही।
पांच जून को अब्दुल समद पहले सद्दाम और फिर प्रवेश के घर गया। वहां उसके साथ दाढ़ी काटने और मारपीट की घटना हुई। 
सात जून को तांत्रिक ने अज्ञात ऑटो सवारों द्वारा मारपीट करने की तहरीर दी। जिस पर लोनी बॉर्डर पुलिस ने मारपीट का केस दर्ज किया। 
सात जून को ही उम्मेद ने फेसबुक पर भड़काऊ वीडियो लाइव किया। 
14 जून को तांत्रिक की दाढ़ी काटने का वीडियो वायरस हुआ। 
14 जून को ही पुलिस ने केस में धार्मिक भावना आहत की धारा बढ़ा, दो आरोपी गिरफ्तार कर लिए। 
15 जून को भड़काऊ वीडियो ट्रेंड होने पर पुलिस ने ट्विटर समेत नौ के खिलाफ केस दर्ज किया।   
16 जून को पुलिस ने उम्मेद पहलवान के खिलाफ दंगे भड़काने की साजिश रचने का केस दर्ज किया। 
लोनी बॉर्डर पुलिस ने 17 जून को ट्विटर इंडिया को जांच में शामिल होने के लिए नोटिस भेजा। 
17 जून को ही अभिनेत्री स्वरा भास्कर और ट्विटर इंडिया के एमडी के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज कराया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें