फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति आवेदन से चूके आज तो नहीं मिल पाएगा लाभ

Tue, 06 Sep 2016 11:26 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
विज्ञापन
अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमर उजाला फाउंडेशन के तहत अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति के लिए आज आवेदन से चूक  जाने पर लाभ से भी चूक जाएंगे। अमर उजाला यूपी बोर्ड के मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति हासिल करने का बेहतर मौका देता है। इस बार विद्यार्थियों को आनलाइन आवेदन करना होगा। विद्यार्थियों द्वारा आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 सितंबर है। विद्यार्थी अपने विद्यालय कंप्यूटर लैब अथवा साइबर कैफे  से कर सकेंगे।
विज्ञापन



एसएसडी इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल वीके अग्रवाल ने बताया कि वे अपने कालेज के छात्रों को ऑफिस के कंप्यूटर से भी आवेदन करवा रहे हैं। आनलाइन आवेदन करने में किसी भी विद्यार्थी को यदि कोई परेशानी आती है तो वे अपने प्रधानाचार्य व शिक्षक से संपर्क कर सकते हैं। छात्रवृत्ति योजना के तहत विद्यार्थी का पिछली परीक्षा में 60 प्रतिशत अंक होना जरूरी है।

साइबर कैफे से भी विद्यार्थी अमर उजाला की साइट पर आवेदन कर सकते हैं। अमर उजाला की साइट पर छात्रवृत्ति के लिए आनलाइन आवेदन के साथ ही विद्यार्थियों को अपनी व्यक्तिगत मेल आईडी भी बनानी होगी।foundation.amarujala.com पर आवेदन करें।
विज्ञापन


नौवीं और दसवीं के सफल विद्यार्थियों को 30-30 हजार और 11वीं -12वीं के सफल विद्यार्थियों को अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से 50 हजार रुपये का चेक दिया जाएगा। यह राशि छात्रों के आगे की पढ़ाई में सहयोग के तौर पर दिया जाएगा।
विज्ञापन


आवेदन करते समय इन बातों का रखें ख्याल
- वर्तमान में जो कक्षा 9, 10, 11 और 12वीं में पढ़ रहे हैं, वही विद्यार्थी करें आवेदन।
- जिस क्लास में पढ़ रहे हैं, फार्म में उसी का जिक्र करें। मार्कशीट पिछले क्लास की लगाएं।


- वर्तमान में यदि कक्षा ग्यारह में हैं तो आवेदन फार्म में क्लास की जगह 11 ही भरें। फार्म के साथ अपने पिछले क्लास मतलब कक्षा 10 की मार्कशीट लगाएं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें