फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: वसुंधरा में अपार्टमेंट की बालकनी गिरी, बड़ा हादसा बचा

विज्ञापन
विज्ञापन
वसुंधरा। सेक्टर-6 स्थित स्वर्ण गंगा अपार्टमेंट की सातवीं मंजिल की बालकनी का छज्जा गिरने का एक वीडियो बुधवार को वायरल हुआ। हालांकि वायरल वीडियो की अमर उजाला पुष्टि नहीं करता है। वीडियो में सातवीं मंजिल की बालकनी का छज्जा छठी मंजिल की बालकनी पर गिरता नजर आ रहा है, मलबा गिरने से छठी मंजिल का छज्जा भी जमीन पर आ गिरा। गनीमत रही कि उस दौरान कोई नीचे मौजूद नहीं था,इस वजह से बड़ा हादसा होने बच गया।
विज्ञापन

स्थानीय निवासियों का कहना है कि शनिवार रात करीब सवा नौ बजे सातवें तल की बालकनी अचानक भरभराकर गिर गई। मलबा छठे तल की बालकनी पर गिरा और वहां की बालकनी क्षतिग्रस्त होकर चौथे तल की ओर गिर गई। चौथे तल की बालकनी को भी नुकसान पहुंचा। कुछ मलबा नीचे जमीन पर भी गिरा। स्थानीय लोगों का कहना है कि आवास विकास की यह सोसायटी तीन दशक पुरानी है। इमारत पुरानी होने के साथ ही लोगों को स्वयं अपने-अपने फ्लैट की मरम्मत कराने की जिम्मेदारी है, लेकिन कुछ लोग इसकी अनदेखी कर रहे हैं। लोगों ने कहा कि रात थी तो इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया, दिन में घटना होती तो ज्यादा क्षति हो सकती थी। इस संबंध में लोगों ने आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों से मरम्मत कार्य कराए जाने की मांग भी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें