फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad News: पति पर लगाया मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
साहिबाबाद। पति पर पत्नी ने मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। भोपुरा निवासी महिला ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2018 में अजय सिंह से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद छोटी-छोटी बातों को लेकर उनके पति उनके साथ मारपीट करने लगे, लेकिन हर बार ससुराल पक्ष के लोग उन्हें समझा देते थे। महिला का आरोप है कि 10 अगस्त को पति ने कमरे में बंद कर लात-घूसे और बेल्ट से बुरी तरह पीटा। इस दौरान बाहर मौजूद सास और ससुर भी उनके पति को उनकी हत्या करने के लिए उकसा रहे थे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि महिला की शिकायत पर ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें