दशहरा और दिवाली पर घर जाने वाले लोगों के लिए रेलवे ने सहूलियत दी है। रेलवे ने आनंद विहार से जय नगर के लिए चलने वाली स्पेशल एक्सप्रेस ट्रेन के फेरे बढ़ा दिए हैं। अब यह ट्रेन एक नवंबर तक दौड़ेगी। रेलवे ने इन आदेशों को तत्काल लागू कर दिया है। यानी अभी से लोग दिवाली और दशहरा के लिए रिजर्वेशन करा सकेंगे।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक जयनगर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (05527) सप्ताह में दो दिन चलेगी और एक नवंबर तक 18 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन प्रत्येक शनिवार और मंगलवार को जय नगर से शाम 7:45 बजे रवाना होगी और अगले दिन रात्रि 9:45 बजे आनंद विहार टर्मिनल पहुंचेगी।
आनंद विहार से यह ट्रेन प्रत्येक रविवार और बुधवार को रात 11:45 बजे रवाना होकर अगले दिन रात्रि 11:55 बजे जयनगर पहुंचेगी। इस ट्रेन के स्टॉपेज गाजियाबाद, अलीगढ़, इटावा, कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, बस्ती, गोरखपुर, देवरिया में भी रहेंगे। यानी गाजियाबाद से इन स्थानों पर या बिहार जाने वाले यात्रियों को भी सहूलियत मिल सकेगी।