मौसम में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी बादल छा जाते हैं तो कभी तेज निकल आती है। मौसम के लगातार बदलाव की वजह से फीवर, उल्टी-दस्त और लू के मरीज बढ़ने लगे हैं।
बुधवार को सुबह बादल छाए और बूंदाबांदी हुई। उसके बाद तेज धूप निकल आई। शाम को चार बजे के बाद आसमान पर घने बादल छा गए। इसके साथ ही तेज हवाओं ने आंधी का रूप ले लिया। ऐसे में मौसम से गर्मी कुछ हद तक कम हुई। हालांकि बूंदाबांदी होने से उमस बढ़ गई और लोगों को परेशानी हुई।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार यह पश्चिमी विक्षोभ का असर है। बुधवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बृहस्पतिवार को भी मौसम गर्म रहेगा। बृहस्पतिवार का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक रहने का अनुमान है।