फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लव मैरिज में चार दिन बाद लव खत्म!: शादी के चौथे दिन युवक ने लगाई फांसी, सुसाइड नोट में पत्नी पर लगाया ये आरोप

Fri, 28 Jun 2024 05:18 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खुर्जा

सार

सुसाइड नोट मिलने के बाद ही राहुल की बुआ के बेटे ने परिजनों को सूचना दी। तभी परिजन राहुल के कमरे में पहुंचे, तो राहुल का शव पंखे पर फंदा लटका हुआ था। परिजनों ने राहुल के शव को फंदे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
शादी के चार दिन बाद युवक ने लगाई फांसी - फोटो : iStock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के खुर्जा स्थित कोतवाली क्षेत्र के अहिरपाड़ा निवासी युवक ने शादी के चार दिन बाद ही फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। वहीं युवक ने अपने बुआ के बेटे को व्हाट्सएप पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें आत्महत्या कारण पत्नी और ससुराल पक्ष पर जबरन शादी करवाना बताया। 

विज्ञापन

अहिरपाड़ा निवासी पवन ने बताया कि उसके चाचा का बेटा राहुल सैनी (25) की खुर्जा के ढोरी मोहल्ला में मोबाइल की दुकान थी। बीते सोमवार को राहुल ने अपनी प्रेमिका के साथ प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद से ही राहुल परेशान रहने लगा। साथ ही गृह क्लेश भी शुरू हो गया था। इसको लेकर कुछ रिश्तेदार नाराज भी हो गए थे ऐसे में राहुल काफी चिंतित था।

गुरुवार रात करीब 1:30 बजे राहुल ने बुआ के बेटे के व्हाट्सएप नंबर पर सुसाइड नोट भेजा, जिसमें उसने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर जबरन शादी करवाने और शादी के बाद परिवार में क्लेश होना बताया। 

सुसाइड नोट मिलने के बाद ही राहुल की बुआ के बेटे ने परिजनों को सूचना दी। तभी परिजन राहुल के कमरे में पहुंचे, तो राहुल का शव पंखे पर फंदा लटका हुआ था। परिजनों ने राहुल के शव को फंदे नीचे उतारा और पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल शुरू कर दी।
विज्ञापन

सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। वहीं सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस जांच कर रही है। परिवार और ससुराल पक्ष के लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें