फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देव निकला दानिश: धर्म छिपाकर दोस्ती... धोखा देकर पत्नी की तरह रखा, गर्भपात कराया; सच पता चलने पर किया ये सलूक

Sun, 15 Sep 2024 07:43 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

दानिश उर्फ देव को साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती ने हापुड़ पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे दानिश ने अपना नाम देव बताकर दोस्ती की थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गाजियाबाद में एक युवक ने धर्म छिपाकर हापुड़ की युवती से दोस्ती की और धोखा देकर शादी के बाद साथ रखने लगा। युवक किराये के मकान में पत्नी बनाकर रह रहा था। इस बीच वह गर्भवती हो गई, जब यह बात आरोपी युवक को पता चली तो उसने युवती का गर्भपात करा दिया। युवक का असल धर्म पता चलने पर जब वह उसके घर गई तो उसे पीटकर भगा दिया गया। युवती ने मामले की शिकायत पुलिस से की है। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

विज्ञापन

हापुड़ की एक युवती से धर्म छिपाकर शादी कर धोखाधड़ी करने वाले दानिश उर्फ देव को साहिबाबाद कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवती ने हापुड़ पुलिस को शिकायत दी थी कि उसे दानिश ने अपना नाम देव बताकर दोस्ती की थी। साहिबाबाद कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में शादी का झांसा देकर उससे कई बार जबरन दुष्कर्म किया था।

युवती का कहना था कि शादी का दवाब बनाने पर देव ने उसके गले में मंगलसूत्र डालकर शादी कर ली। उसके बाद दोनों मसूरी थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में किराए पर रहे थे। वहां पर युवती गर्भवती हो गई। उसने आरोपी को गर्भवती होने के बारे में बताया तो दवाई खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। युवती को आरोपी के धर्म के बारे में पता चला तो वह उसके घर पहुंच गई।
विज्ञापन

वहां पर आरोपी और उसके परिवार वालों ने बुरी तरह पीट कर घर से बाहर निकाल दिया। साहिबाबाद एसीपी रजनीश उपाध्याय का कहना है कि आरोपी दानिश को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पीड़िता के मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें