फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबादः कमजोर नींव पर खड़ी तीन मंजिला इमारत गिरी, फैक्ट्री बनाने का चल रहा था काम

Tue, 17 Sep 2019 02:31 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
गाजियाबाद में इमारत ढही - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजियाबाद के पांडव नगर कॉलोनी में खड़ी एक तीन मांजिला इमारत सोमवार की रात रात करीब 10 बजे धराशायी हो गई।

विज्ञापन


घटना के बारे में कविनगर थाना पुलिस ने बताया कि मोहन नगर के रहने वाले प्रदीप वर्मा ने छह महीने पहले एक मंजिल का तैयार मकान खरीदा था। वह यहां तीन मंजिल की फैक्ट्री बना रहे थे। निर्माण कार्य पूरा हो चुका था, केवल फिनिशिंग बाकी थी।
विज्ञापन


प्रदीप वर्मा ने बताया कि सोमवार की रात करीब 10 बजे उन्हें सूचना मिली कि इमारत गिर गई है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। कविनगर थाना प्रभारी अनिल कुमार शाही ने बताया कि घटना के वक्त 5 मजदूर अंदर थे लेकिन कोई जख्मी नहीं है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस हादसे से पड़ोस की दो फैक्ट्रियों को काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने इमारत गिरने की वजह नींव का कमजोर होना बताया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें