फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यश मित्तल हत्याकांड: आरोपी शुभम चौधरी समेत छह बदमाशों पर गैंगस्टर की कार्रवाई; छात्र का अपहरण कर किया था कत्ल

Tue, 13 Aug 2024 06:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज़ एजेंसी, दादरी (ग्रेटर नोएडा)

सार

पुलिस ने गिरोह बनाकर अवैध तरीके से धन अर्जित करना, अपहरण कर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देने के अलावा लोगों में दहशत फैलाने को लेकर गैंग लीडर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
यश मित्तल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यश मित्तल हत्याकांड के आरोपी शुभम चौधरी समेत छह आरोपियों पर पुलिस ने गैंगस्टर की कार्रवाई की है। गिरोह के सदस्य भौतिक सुख सुविधा के लिए अपहरण कर हत्या की घटनाओं को अंजाम देते रहे।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दादरी कोतवाली क्षेत्र स्थित बेनेट यूनिवर्सिटी से छात्र यश मित्तल का अपहरण कर हत्या कर दी गई थी। फिरौती की मांग की थी। मामले में गैंग लीडर गजरौला के लक्ष्मी नगर निवासी शुभम चौधरी, रचित नगर, सुशांत अमरोहा के सैदनगली गांव निवासी सुमित, शिवम, शशिकांत सभी को नामजद कर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। मामले में गिरोह बनाकर अवैध तरीके से भौतिक सुख सुविधा के लिए धन अर्जित करना अपहरण कर हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम देना तथा लोगों में दहशत फैलाने को लेकर पुलिस ने गैंग लीडर समेत सभी के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें