नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में 14 साल की किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की गई थी। पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार दोस्त की तलाश में दबिश दे रही है। किशोरी 12 फरवरी से गायब थी और 19 फरवरी को उसका शव एक बंद दुकान में मिला था। फरार आरोपी दुकानदार का कर्मचारी है। आरोपियों ने शराब पीकर किशोरी को धोखे से बुलाया और घटना को अंजाम दिया। गिरफ्तारी के समय आरोपी मुंबई भागने के फिराक में था।
जिला पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि 15 फरवरी को नरेला औद्योगिक क्षेत्र इलाके में रहने वाली एक किशोरी के अगवा किए जाने की शिकायत उसके पिता ने थाने में की। पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर ही रही थी कि 19 फरवरी को नरेला में दुकान करने वाले राहुल ने पुलिस को अपनी दुकान से बदबू आने की जानकारी दी।