फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोएडा: कार लूटकर भाग रहा बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल

Wed, 24 Jul 2019 12:51 AM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : social media (File Photo)
विज्ञापन

कार लूट कर भाग रहा एक बदमाश पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया और उसका साथी फरार हो गया। सेक्टर-67 स्थित ट्रांसपोर्ट नगर में मंगलवार देर शाम हुई मुठभेड़ के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। कोतवाली फेज थ्री पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने लूटी हुई कार भी बरामद कर ली है। गिरफ्तार बदमाश की पहचान कराला, दिल्ली निवासी पुष्पेंद्र उर्फ शेरा के रूप में हुई है। यह कोतवाली  फेज थ्री का वांटेड है। 

पुलिस के मुताबिक पुष्पेंद्र ने अपने एक साथी के साथ मिलकर सेक्टर 122 पर्थला के पास बुलंदशहर निवासी नानक से गन प्वाइंट पर कार लूट ली टीपीनगर की तरफ भाग गए। पीड़ित की सूचना पर फेज थ्री पुलिस ने बदमाशों का पीछा शुरू किया।
विज्ञापन


पुलिस सेक्टर 67 टीपीनगर क्षेत्र में पहुंची तो बदमाशों की कार को रोकने का प्रयास किया। इस पर बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुष्पेंद्र के पैर में गोली लग गई। इसी बीच उसका दूसरा साथी फरार हो गया।

पुलिस ने पुष्पेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। गोली लगने के कारण बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने पुष्पेंद्र उर्फ शेरा से तमंचा, एक कारतूस और लूटी हुई कार बरामद की है। पुलिस ने बताया कि पुष्पेंद्र ने 16 जुलाई को बहलोलपुर क्षेत्र में दो लोगों को जान से मारने की नीयत से गोली मारी थी। इस दौरान एक व्यक्ति के हाथ में और दूसरे के सीने में गोली लगी थी।
विज्ञापन


एसएसपी वैभव कृष्ण ने बताया कि बदमाश कार लूट कर भाग रहे थे। तभी पुलिस ने पीछा कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और लूटी हुई कार बरामद कर ली।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें